नया बदायूं, संवाददाता वजीरगंज।
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेपाल से चंडीगढ़ जा रही अर्टिगा टैक्सी कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए।

हादसा बुधवार सुबह करीब तीन बजे गंगा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 175 के पास हुआ। बताया गया कि टैक्सी में चालक समेत नौ लोग सवार थे। सभी यात्री नेपाल के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले थे और रुपैडिया से चंडीगढ़ जा रहे थे। अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
तीन की हुई मौत
हादसे में दीपना खात्री (32) पत्नी नेमबहादुर, निवासी बेलवा, जिला डांग, नेपाल और विपना सुनमगर (32) पत्नी विशाल, निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 22 वर्षीय एक अज्ञात युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
चार लोग घायल
गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसे में चालक दीपक ओली (28), पुष्पा (40), ज्ञान बहादुर मल्ल (22), यादव पोडे (22), दो वर्षीय विनोद और 10 वर्षीय सिमोन घायल हुए हैं।
घायलों को जिला अस्पताल भेजा
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
शव का पंचायत नामा हो रहा
मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में रखवाए गए हैं। पुलिस ने शवों की पंचायतनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Discussion about this post