नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बदायूं जनपद में बरेली-मथुरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें ई-रिक्शा चालक को ट्रैक्टरों ने रौंद दिया। जिसमें छह महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कालेज में भर्ती कराया है। वहीं घटना के बाद से चीत्कार मची हुई है। डीएम-एसएसपी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया हैै। वहीं जिला प्रभारी मंत्री ने पोस्टमार्टम व मेडिकल कालेज जाकर परिजनों को सांत्वना दी है। डीएम-एसएसपी ने धटना को लेकर जांच के आदेश दिये हैैं। ट्रैक्टर चालकों को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है।

बुधवार को बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 बजे हाइवे पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से हादसे में ई-रिक्शा सवार छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। डीएम ने टीम बनाकर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। चालक पकडे़ गए हैं। डीएम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की जांच में यह पता चला है कि कछला और उझानी के बीच फूलपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक रेस लगा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिलाएं व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां छह महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में महिलाओं की पहचान कछला की मुरावन मोहल्ला निवासी राजकुमारी (55), गंगाश्री, रेवती (80), प्रेम देवी (45) नारायणी देवी (32) और आरती के रूप में हुई है। हादसे में रिक्शा चालक सनी (32), डाल सिंह (58) समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी मंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, परिजनों से मिले
बदायूं शहर के आडियोटोरियम में कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें में प्रभारी मंत्री डॉ. अरूण कुमार सक्सेना शामिल हुए। प्रभारी मंत्री अरूण कुमार सक्सेना शामिल हुए। प्रभारी मंत्री को जानकारी मिली तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गये। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना सहित पहुंच गये। प्रभारी मंत्री ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि षायलों को बेहतर उपचार दिया जायेगा। इसके अलावा मृतकों के परिवार को सरकारी मदद दिलाई जायेगी। इसके बाद मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों को देखा और अधकिारियों-डॉक्टरों को दिशा निर्देश दिये हैं।
शादी की खुशियां मातम में बदली
कछला के लोगों से पता चला है कि मुरावन नगला निवासी डाल सिंह के बेटे कुंवर पाल की शादी 29 जून को होनी है। परिवार की महिलाएं शादी की रस्म ‘भात’ मांगने के लिए पड़ोसी गठोना गांव जा रहे थे। बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसा के शिकार हो गए। निर्माणाधीन हाइवे पर एक ही लेन पर रेस लगाने के दौरान सामने से ई-रिक्शा आ गया और ट्रैक्टरों ने एक दूसरे को ओवरटेक किया तो पहले एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी तो दूसरे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गये थे, हालांकि अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामल की जांच कर रही है।

Discussion about this post