नया बदायूं, संवाददाता।
शहर के मढई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में विराजमान लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में प्रदोष एवं त्रयोदशी के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का पुष्पों एवं फलों से भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया।
श्रृंगार के उपरांत विधि-विधान से आरती उतारी गई और भगवान भोलेनाथ को फल एवं मिठाई का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
मंदिर के पुजारी पंडित धनीराम शर्मा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ अत्यंत भोले हैं और वे केवल एक लोटा जल अर्पित करने से ही भक्तों पर प्रसन्न होकर उनका कल्याण कर देते हैं। उन्होंने बताया कि कालसर्प दोष एवं शनि दोष जैसे ग्रहों की शांति के लिए शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक कर चंदन, पुष्प और फलों से श्रृंगार करना विशेष फलदायी होता है। इस अवसर पर योग्यता रस्तोगी एवं जयंत रस्तोगी ने श्रद्धा भाव से भगवान महादेव का भव्य श्रृंगार किया। कार्यक्रम में राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, संजय रस्तोगी सहित अनेक शिव भक्त उपस्थित रहे और सभी ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Discussion about this post