• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अतीक अहमद के वकील के यहां नहीं पड़ोसी के घर पर फटा बम, जांच में खुली हकीकत

Naya Badaun by Naya Badaun
April 18, 2023
अतीक अहमद के वकील के यहां नहीं पड़ोसी के घर पर फटा बम, जांच में खुली हकीकत
ShareShareShare
लखनऊ, ब्योरो रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में हुई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद दोनों से जुड़ी तमाम तरह की बातें मीडिया में आग की तरह फैली हुई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक घटना ऐसी घटी, जिसमें अतीक अहमद और उसके वकील का नाम जोड़ दिया गया। बताया गया कि अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्र के घर के बाहर बम से हमला हो गया, लेकिन जब मामले की जांच की गई तो सच्चाई सामने आई।

दरअसल, प्रयागराज के कटरा में गोबर गली में अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के बाहर मंगलवार दोपहर बम धमाके हुए। दो अज्ञात लोगों ने वकील के घर के बाहर तीन बम पटके, जिनसे जोरदार धमाका हुआ। उस वक्त घर में वकील दयाशंकर नहीं थे। बम हमले में घर को कोई नुकसान नहीं हुआ और न कोई घायल हुआ, लेकिन मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। बम विस्फोट से धुआं फैल गया। सड़क पर और वकील दयाशंकर के घर के अंदर बम से निकले छर्रे बिखर गए। यह खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई कि वकील दयाशंकर के घर पर बम से हमला हुआ है।
हमलावर के निशाने पर नहीं थे दयाशंकर
बता दें कि जिस मोहल्ले में दयाशंकर का घर है, उसी मोहल्ले में उनका एक पड़ोसी छोटू यादव रहता है। जब बम हमले की जांच की गई तो पता चला कि छाेटू यादव से हर्षित सोनकर का रुपयों के लेन-देन का विवाद चल रहा है। पैसों के विवाद में हर्षित सोनकर ने छोटू यादव के घर पर किया झगड़ा और फिर बम पटकते हुए भागा था। दुर्भाग्यवश बम अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्र के घर के बाहर पटके गए।

वकील दयाशंकर बोले दहशत फैला रहे

वकील दयाशंकर मिश्र 13 अप्रैल को सीजेएम कोर्ट में अतीक अहमद की पेशी के दौरान पैरवी के लिए पहुंचे थे। वह लंबे समय से अतीक अहमद के मुकदमों की पैरवी कर रहे हैं। बम हमले की सूचना मिलने पर दयाशंकर ने मीडिया से कहा कि घर के बाहर बम पटकने के पीछे दहशत फैलाने का इरादा हो सकता है। बता दें कि बीते सोमवार को अतीक अहमद के एक वकील विजय मिश्रा ने भी अपनी जान को खतरा जताया था।
Previous Post

निकाय चुनाव को नामांकन प्रक्रिया शुरू, क्या-क्या दस्तावेज लेकर जाएं पढ़ें पूरी खबर….

Next Post

ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूं में विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version