नया बदायूं, संवाददाता।
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार को थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
शनिवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं।
डीएम एवं एसएसपी ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, भीड़ प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही घाट क्षेत्र में स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम, थाना प्रभारी उसहैत देवेन्द्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Discussion about this post