संवाददाता बदायूं।
ग्राम जुगपुरा में 11 अक्टूबर को विश्व हिंदू महासंघ के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी बरेली प्रिंस देव शर्मा और जिला अध्यक्ष अंकित सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी विनोद भारद्वाज ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी। वक्ताओं ने हिंदू एकता को मजबूत करने और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जाति के स्थान पर अपने नाम के साथ ‘हिंदू’ लिखने तथा योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प की बात कही।
कार्यक्रम में अमित पाठक, बबलू शर्मा, महेश शाक्य, रामेश्वर दयाल राठौर, अनुज मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, इंद्रपाल, राजीव सिंह, शिव कुमार, रामनाथ सिंह सूबेदार और अनूप सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Discussion about this post