नया बदायूं, संवाददाता।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज वोरा विधायक ने बीजेपी बृज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अशोक भारतीय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा शिक्षक नेता प्रदीप गुप्ता को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी। लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यालय पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि प्रदेशभर में वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को एक मंच पर संगठित कर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश मंत्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि शहरों से लेकर गांव और कस्बों तक समाज के अंतिम पायदान के लोगों को संगठन से जोड़कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को नई मजबूती मिली है। उनकी कर्मठता से वैश्य समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा। जल्द ही बदायूं में वैश्य समाज का भव्य सम्मेलन आयोजित कर समाज को एक मंच पर संगठित किया जाएगा।
मनोनयन पर नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, उद्योगपति विमल कृष्ण अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, अनुपम गुप्ता, प्रतीश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, हरि अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनय गुप्ता, अंकुर गुप्ता, गोपाल कृष्ण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अमित वैश्य, सर्वेश गुप्ता, संजय रस्तोगी, पराग साहू, अमित वार्ष्णेय, सलिल वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Discussion about this post