नया बदायूं, संवाददाता।
शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर में शंकर-पार्वती की मूर्ति स्थापना के 32 वर्ष पूरे होने पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदोष पूजन समेत आरती व अन्य कार्यक्रमों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में भंडारा किया गया।ॉ
मंदिर में वर्ष 1994 में शहर निवासी रामआसरे लाल द्वारा भगवार शंकर-पार्वती की प्रतिमा की स्थापना कराई गई थी। तभी से मूर्ति स्थापना की वर्षगांठ लगातार उनके परिवार द्वारा मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार भी स्थापना की 32 वीं वर्षगांठ भक्तिभाव के बीच मनाई गई। अखिल भारतीय आशुतोष प्रदोष महामंडल द्वारा प्रदोष पूजन कराया गया। मंत्रोच्चारण के बीच शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा की गई। मुख्य यजमान की भूमिका में गजेंद्र वैश्य व रीता वैश्य रहे। उन्होंने आहुति देकर सर्वसमाज की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा भी कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। अंत में मंदिर परिसर में ही विशाल भंडारा किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी भक्तों को हलवा-चना का प्रसाद देकर विदा किया गया। नगर विधायक महेश गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर मनोज वैश्य, अनुपम गुप्ता, नरेश गुप्ता, विष्णुदेव चांडक, रुचि वैश्य, मुनीश अग्रवाल, हरिकिशन वर्मा, संदीप रस्तोगी, सुनील नारंग, मोनिका वैश्य, साक्षी वैश्य, मनीषा चांडक, आभा चांडक, डॉ. रुचि वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post