नई दिल्ली। नेशनल ब्यूरो
मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर पांच राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें टाइगर श्रॉफ घायल हो गए उन्हें उपचार कराया गया। घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर रात अभिनेता के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।
मुंबई के उपमुख्यमंत्री शिंदे के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ के दाएं हाथ पर बारूद से जलने के निशान हैं, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी। घटना में उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक के घायल होने की जानकारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं, अभिनेता के परिवार ने किसी से दुश्मनी या विवाद होने से इनकार किया है।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार अभिनेता के परिवार के साथ हैं। उन्होंने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

Discussion about this post