नया बदायूं, संवाददाता।
डीएम अवनीश राय ने स्वतंत्रता दिवस-2026 के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में राष्ट्रीय पर्व को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को पूर्व वर्षों की तरह पूरे उत्साह, देशभक्ति और सम्मान के साथ मनाया जाए। सभी कार्यक्रमों को तय समय के अनुसार संपन्न कराने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक नागरिक अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान भारतीय ध्वज संहिता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने अधिकारियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाई जाए, ताकि यह राष्ट्रीय पर्व पूरे जिले में उत्सव के रूप में मनाया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीडीओ गामिनी सिंगला, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Discussion about this post