नया बदायूं, संवाददाता।
मंगलवार 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शहर के नेकपुर अंबेडकर पार्क जाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किये। उसके बाद जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर पार्क जाकर भी अंबेडकर के चित्र पर हार डालकर पुष्प अर्पित किए।
संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा आज हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज के दिन हिन्दुस्तान में बाबा साहब ने जन्म लिया। जिन्होंने गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक, शोषित, वंचित समाज के लिए जो संविधान लिखा, जिसकी वजह से देशवासियों को इंसाफ मिलता है। बाबा साहब जैसी महान शख्सियत देशवासियों के लिए गौरव की बात है।

Discussion about this post