नया बदायूं, संवाददाता।
बिजली खंभा पर झंपर सही कराने के लिए संविदा लाइनमैन ने गांव के युवक को चढ़ा दिया। इस दौरान युवक को करंट लगा और मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि युवक करंट लगने से मौत के बाद शव खंभा के झंपरों में फंस गया। जिसके बाद युवक का शव पूरी तरह जल गया और शव से सिर जलकर जमीन पर गिर गया। घटना दर्दनाक होने की वजह से परिवार में कोहरा मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आसपास के गांव तक की हजारों की संख्या में भीड़ पहुंच गई। यहां पहुंचे जेई को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया।

बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गांव निवासी अरविंद 30 वर्ष पुत्र रक्षपाल सिंह को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर टी-पॉइंट के खंभे पर झंपर जोड़ने के लिए चढ़ाया गया था। आरोप है कि बरखेड़ा गांव निवासी संविदा लाइनमैन यशवीर उसे घर से बुलाकर लाया और बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के काम पर लगा दिया। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे अरविंद बुरी तरह झुलस गया। हादसा इतना भीषण था कि उसका शरीर खंभे पर ही जलने लगा और आधा धड़ नीचे गिर गया, जबकि शेष हिस्सा ऊपर ही लटका रह गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के समय मौजूद संविदा लाइनमैन यशवीर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।
दो थानों की फोर्स ने किया काबू
बिजली लाइन पर युवक की जलने की सूचना मिलते ही सीओ बिसौली, तहसीलदार, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह सहित वजीरगंज व बिसौली थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आसपास की पहुंची भीड़ को काबू किया। घटना स्थल पर आसपास के गांव की सैकड़ों की संख्या में भीड़ पहुच गई और भीड़ आक्रोशित हो रही थी तब पुलिस ने जाकर काबू किया।
अधजला शव खंभा से उतारा

बिजली करंट की घटना इतनी ज्यादा भयंकार थी कि युवक का शव खंभा पर ही जल गया। जलते-जलते युवक के शव से सिर अलग गिर गया। घटना के बाद पुलिस पहुंची और बिजली सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
लाइनमैन को करंट लगा तो जेई को दौड़ाया

घटना के बाद युवक का अधजला शव खंभा से उतारा गया। इस दौरान शव को नीचे उतारने के प्रयास में क्रेन के सहारे एक अन्य लाइनमैन भारत को खंभे पर चढ़ाया गया, लेकिन तारों में करंट होने के कारण उसे भी करंट लग गया। वह किसी तरह नीचे कूदकर अपनी जान बचा सका, हालांकि वह घायल हो गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जेई को दौड़ा लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस प्रशासन ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित लाइनमैन ज्ञानेंद्र ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहता और निजी लोगों से काम कराता है।
प्रशासन देगा पांच लाख की मदद
वजीरगंज क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने से अरविंद की मौत हो गई। इस घटना के बाद बिसौली तहसीलदार मौके पर पहुंच गये। इस दौरान पीड़ित परिवार को समझाया और प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है तथा उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
पुलिस की सुनिये:::
वजीरगंज क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसको लेकर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Discussion about this post