• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था बाबा साहेब का जीवन

Naya Badaun by Naya Badaun
April 14, 2026
हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था बाबा साहेब का जीवन
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद बदायूं में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम किये गये। जिसमें जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर बदायूं स्थित अम्बेडकर पार्क, गद्दी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर के अम्बेडकर पार्क में तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत गुधनी, रमनगला में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया। जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथों पर बाबा साहेब के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर इस पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर, गोपाल शर्मा, रचित साहू, राजेश कुमार उर्फ झंडू भैया, तेजपाल सागर, रवि बाबू मौजूद रहे।

शिक्षा को बढ़ावा का लें संकल्प : राजीव
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर ने अपने अद्वितीय ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता के बल पर समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।

बाबा साहब के आदर्शों से ही समरस समाज की स्थापना संभव : महेश चंद्र गुप्ता


सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान आज हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। बाबा साहब का जीवन हमें कर्तव्य, अधिकार और समानता के प्रति जागरूक करता है।

संघर्ष और शिक्षा से समाज को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं, बाबा साहेब : राजीव कुमार सिंह


दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दिलाने का कार्य किया। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलना ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी : हरीश शाक्य

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को अपनाकर ही हम एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देना चाहिए।

Previous Post

नोएडा बवाल : योगी सरकार ने कर्मचारियों के हित में 21 फीसदी अंतरिम बढ़ोत्तरी का किया ऐलान

Next Post

बाबा साहेब की शोभायात्रा पर चेयरमैन ने की पुष्पवर्षा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version