बदायूं, संवाददाता।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ रैली में बदायूं से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव की मौजूदगी में जिला और शहर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई।

तरुण त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित रैली में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ पहुंचना है। उन्होंने पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कौशलेंद्र यादव ने कहा कि बदायूं से पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैलियों में शामिल होते रहे हैं। इस बार भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि इस बार दो बसों और 15 छोटी गाड़ियों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना सागर ने बताया कि शहर से करीब 100 कार्यकर्ता अपने साधनों से रैली में शामिल होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने भी बदायूं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, सुनीता सिंह, महासचिव मोरपाल प्रजापति, इगलास हुसैन, पूर्व शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना शाक्य, पूर्व नगर अध्यक्ष वजीरगंज सोमपाल शाक्य, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, हरीश कश्यप, महासचिव शमीम खां उर्फ फौजी, नूर सभा, आसमां बी, अकील अहमद, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायत राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, अजय कुमार, निर्दोष वर्मा, शहजाद अली और धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post