• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम वर्षा, पूरे उत्तर भारत बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट

Naya Badaun by Naya Badaun
May 1, 2023
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम वर्षा, पूरे उत्तर भारत बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट
ShareShareShare
नई दिल्ली, न्यूज एजेंसी। मौसम का मिजाज दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में बदला हुआ है। दो दिन से हवा के साथ तेज बारिश हो रही है। दिल्ली सहित आसपास के शहरों गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार की शाम से बारिश का मिजाज बना हुआ है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के रूप में बदल चुका है।
रविवार को तेज बारिश के साथ ही रातभर और सोमवार को दिन में बारिश होती रही है। मौसम विभाग ने भी अगले कई दिनों पूरे उत्तर भारत में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य राज्य में बारिश की लगातार संभावना जताई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि के पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिन का बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट पूरे उत्तर भारत के लिए जारी किया गया है। इसके साथ दिल्ली में भी तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में जलभराव
रविवार रात से बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे जाम भी भी समस्या बन गई है। सड़कों पर जलभराव के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में व्यस्त इलाकों में यही स्थिति है।
तापमान में गिरावट
लगातार बारिश और हवा के लगातार सिलसिले से मौसम ठंड वाला हो गया है। अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों का डेरा जमा हुआ है। अलग-अलग समय तेज आंधी और गरज बरस के बाद बारिश होती रहेगी।
देश के इन हिस्सों में नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग ने तीन दिनों (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बारे में अलर्ट जारी किया है। एक ट्वीट में कहा, “उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्व-भारत और उत्तर-पूर्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बरसात की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि की बहुत संभावना है।” मौसम विभाग ने शिमला और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार व मंगलवार के बाद बारिश की गतिविधियों में वृद्धि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
Previous Post

मदर्स पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया

Next Post

उझानी के मैंथा व्यापारी ने बदायूं में गोली मारकर की आत्महत्या

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version