• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देश की राजधानी दिल्ली-गाजियाबाद को पंसद आ रही बदायूं की हरी मिर्च

Naya Badaun by Naya Badaun
April 16, 2026
देश की राजधानी दिल्ली-गाजियाबाद को पंसद आ रही बदायूं की हरी मिर्च
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
मौसम ने साथ दिया तो इस बार मिर्च की खेती ने किसानों को मालामाल कर दिया है। किसानों को हरी पतली एवं शिमला मिर्च ने साफ मौसम रहने की वजह से अच्छा उत्पादन दिया है तो मालामाल कर दिया है। पतली और शिमला हरी मिर्च बदायूं के साथ-साथ दिल्ली-गाजियाबाद और बरेली सहित शहरों में स्वाद का कारण बन रही है।

मिर्च की खेती से मालामाल हो गए बदायूं के किसान
बदायूं जनपद में हरी मिर्च की खेती के लिए उझानी और बिल्सी की बेल्ट एक तरह से मंडी बन गई है। उझानी-बिल्सी से रोजाना 50 से 60 गाड़ियां हरी मिर्च दिल्ली और गाजियाबाद की मंडियों के अलावा बरेली, मुरादाबाद तक सप्लाई हो रही है। दिल्ली-गाजियाबाद, बरेली-मुरादाबाद की मंडियों में बदायूं की हरी मिर्च पहचान बन गई है। यहां तक कि लोगों की थाली में स्वाद का कारण हरी मिर्च बन ग ई है। बदायूं के बिल्सी, उझानी के गांव बरसुआ, रौली, भिड़ौलिया, रिसौली, गड़ी, किनापुर, लऊआ, कठौली बरामयखेड़ा, रोशननगर आदि गांव में बड़े स्तर पर किसानों ने मिर्च की खेती की। दीपावली के समय लगाई मिर्च की खेती से दिसंबर से सप्लाई शुरू हो गई। रोजाना तोड़कर गाड़ियों से किसान सप्लाई करते रहे। तमाम व्यापारी तो यहां आकर मिर्च खरीदकर खेतों से ले जाते हैं और मंडियों में बिक्री कर रहे हैं। फिलहाल इस हरी मिर्च से जहां जनपद को पहचान मिली है तो वहीं किसानों को अच्छा उत्पादन और दाम मिला है।

मजूदरों को मिलती है अच्छी मजदूरी
किसानों की मिर्च की तुड़ाई इस बार पांच रुपये किलो के हिसाब से पतली और दो रुपये किलो के हिसाब से मोटी मिर्च की तुड़ाई होती है। एक मजदूर एक-एक दिन में एक से दो हजार रुपये की मजदूरी कर लेते हैं।

किसानों को मिला अच्छा दाम
जनपद के किसानों की पतली मिर्च 80 रुपये किलो तक बिक चुकी है वर्तमान में 40 से 50 रुपये किलो बिक रही है। शिमला मिर्च भी 80 से 100 रुपये किलो तक बिक चुकी है। वर्तमान में 40 रुपये किलो बिक रही है। इसलिए किसानों को अच्छा दाम मिला है। मंडियों में जाकर तो यह मिर्च और मंहगी तक बिकी है।

अचार वाली मिर्च से हुआ नुकसान
इस बार किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान केवल अचार वाली मिर्च में हुआ है। अचार वाली मिर्च जो 30 से 50 रुपये किलो तक बिकती थी वह वर्तमान में सात से आठ रुपये किलो तक बिक र ही है। किसान कह रहे हैं बाकी मिर्च में तो फायदा है केवल अचार की मिर्च में नुकसान है।

Previous Post

38 डिग्री पर झुलसा बदायूं, सड़कों पर सन्नाटा

Next Post

महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र होगा और अधिक मजबूत : पुष्पा पांडेय

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version