बदायूं संवाददाता।
डी. पॉल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह ‘डायनामो-2026’ उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत, बैंड की शानदार प्रस्तुति, मार्चपास्ट और मशाल जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी सुमेध मिलिंद जाधव ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खेल समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए 100, 200 और 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लॉन्ग जंप, हाई जंप, चक्का फेंक और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चारों हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रस्साकशी प्रतियोगिता ने दर्शकों का विशेष आकर्षण बटोरा।
प्रतियोगिताओं में ग्रीन हाउस ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। ब्लू हाउस ने द्वितीय और रेड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। प्रिंसिपल फादर अर्जुन पॉल और मैनेजर फादर अनीश पॉल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ खेल समारोह का समापन हुआ।

Discussion about this post