बदायूं संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अंकित पटेल को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अंकित पटेल लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर ब्रजक्षेत्र मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री जोगेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला उपाध्यक्ष अंकित राठौर, राहुल राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अंकित पटेल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह किसान मोर्चा को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Discussion about this post