• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

16 से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे परिवार की ऑनलाइन जनगणना, बदायूं में 5929 प्रगणक संभालेंगे जिम्मेदारी

Naya Badaun by Naya Badaun
October 31, 2026
16 से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे परिवार की ऑनलाइन जनगणना, बदायूं में 5929 प्रगणक संभालेंगे जिम्मेदारी
ShareShareShare

बदायूं संवाददाता।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में आमजन को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अब लोग 16 से 30 नवंबर 2026 तक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/⁠ के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त एसई आईडी सुरक्षित रखनी होगी और घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से वार्ता कर जनगणना कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आमजन से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

जनपद में 5929 प्रगणक और 1003 पर्यवेक्षक होंगे तैनात

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में जनगणना कार्य के लिए कुल 26 चार्ज निर्धारित किए गए हैं। इनमें पांच तहसील चार्ज, सात नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायत शामिल हैं। जनगणना की जिम्मेदारी 5,929 प्रगणकों और 1,003 पर्यवेक्षकों को सौंपी गई है। प्रगणक परिवारों से निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारियां एकत्र करेंगे।

लाडो डिटर्जेंट

उन्होंने बताया कि 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण संचालित होगा। इस दौरान जन्म और मृत्यु से संबंधित विवरण जुटाकर आंकड़ों को अद्यतन किया जाएगा। जनगणना में बेघर व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाए।

न दस्तावेज मांगे जाएंगे, न देना होगा कोई शुल्क

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति से आधार कार्ड, प्रमाण पत्र अथवा अन्य दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। जनगणना प्रक्रिया में ओटीपी की भी आवश्यकता नहीं होगी। लोगों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी ओटीपी साझा न करें।

क्यूआर कोड से होगी प्रगणकों की पहचान

जनगणना के दौरान नागरिकों से प्राप्त सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। प्रगणकों की पहचान सत्यापित करने के लिए उनके पहचान पत्र पर क्यूआर कोड उपलब्ध रहेगा। इसे स्कैन करके संबंधित प्रगणक की पहचान और प्रामाणिकता की जांच की जा सकेगी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

Previous Post

दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Next Post

उसावां में तृतीय वर्ष का जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version