नया बदायूं संवाददाता।
बागपत एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कादरचौक और उझानी ब्लॉक के अल्लापुर चमारी, चेतू नगला और निजामपुर गांवों के 13 लोगों के परिजनों से मिलने पूर्व मंत्री आबिद रजा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
आबिद रजा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार से हादसे में मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त एंबुलेंस व्यवस्था होनी चाहिए। दुर्घटना के बाद यदि घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने सरकार से एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
इस दौरान विनोद यादव, शशांक यादव, हर्षित यादव, लालू यादव, राजवीर यादव, विजय यादव, अनिल यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, मास्टर कल्याण यादव, मनीष यादव, देवेंद्र यादव, कृष्ण पाल यादव, शिवराज यादव और भगवान सिंह यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Discussion about this post