नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं इस्लाम नगर कस्बे में डकैतों द्वारा मलिक समाज के निज़ाकत के घर में जमकर लूटपाट व परिवार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। जिनका इलाज चल रहा है। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने इस्लाम नगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने परिवार के लोगो से घटना की जानकारी ली और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आला अधिकारो से बात की। पुलिस के आला अधिकारियों ने पूर्वमंत्री आबिद रज़ा को आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी का आशवासन दिया। पूर्वमंत्री आबिद रजा ने पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री आबिद ने कहा मैं इस दुख की घड़ी मे पूरे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा हूं। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि जब भी मेरी कोई जरूरत पड़े मुझे तुरंत फोन करें। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की। इस मौके पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सभासद अनवर खान, सुहेल सिद्दीकी, हर्षित यादव, अमन यादव, नईम शास्त्री, अफसर अली खान, कौसर अली, लालू, छोटू, बबलू, रिजवान आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post