नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर में कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बदायूं के नवादा स्थित कार्यालय पर पहुंचकर घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। वहां की व्यवस्थाओं को देखकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं आक्रोशित हो गए। क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कार्यालय के सामने रोड जाम लगा दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस और भाकियू के नेताओ मे नोंक झोंक भी हुई और जैसे-तैसे करीब एक घंटा बाद जाम खुला। इस बीच यातायात प्रभावित रहा और लोग परेशान रहे। वहीं पुलिस को समझाने में पसीना छूट गया।
बदायूं शहर में खेड़ा नवादा दास कॉलेज के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के अधिकारियों पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बरेली-बदायूं मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक रोड जाम कर दिया। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरना-प्रदर्शन में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस धरना प्रदर्शन से भीषण जाम रहा और काफी परेशानी हुई है। जाम लगते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझाने के बाद जाम की समस्या को खत्म कराया है और जाम को खुलवाया है। हालांकि, किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे भविष्य में और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगें। धरना प्रदर्शन में चौधरी शिशुपाल सिंह, दिनेश यादव, विनोद बाबू, मुकेश यादव, मुकेश भदौरिया, पप्पू प्रधान, रामवीर सिंह, तेजराज सिंह यादव, अलका यदुवंशी तहसील अध्यक्ष महिला बिंग सहसवान, दलबीर सिंह, अमरपाल सिंह, छोटे, लाल चौहान, रिसी चौधरी, प्रेमपाल सिंह, रविंद्र सिंह पटेल, जमुना सिंह आदि मौजूद रहें।
किसानों का हो रहा था शोषण
किसानों ने बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया है कि बैंक द्वारा किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। किसानों का कहना था कि फसल ऋण, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), खाते में अनियमित कटौती, ऋण पुनर्गठन और ब्याज से जुड़े मामलों में उन्हें समय पर राहत नहीं मिल रही है। कई किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
तीन थानों की लगी फोर्स
प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर थाना कुंवरगांव एवं कोतवाली सदर व कोतवाली सिविल लाइन, सहित कईं थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) एवं एआरएम (एरिया मैनेजर) ने किसानों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए। उन्हें आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित शाखा को निर्देशित करने की बात कही।
ज्ञापन पर दिया गया आश्वासन
वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा, जिसमें प्रमुख रूप से ऋण संबंधी समस्याओं का समाधान, अनावश्यक बैंक शुल्क पर रोक, खातों की जांच तथा किसानों को राहत देने की मांग शामिल थी। अधिकारियों द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया और रोड जाम भी खोल दिया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

Discussion about this post