• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सर सैयद अहमद खान के विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को बनाएं जीवन का लक्ष्य : जिया अंसारी

Naya Badaun by Naya Badaun
October 17, 2026
सर सैयद अहमद खान के विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को बनाएं जीवन का लक्ष्य : जिया अंसारी
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के 209वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रमजानपुर स्थित एमजेडएम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक मोहम्मद अजीम उर्फ निजाम ने की। इस दौरान वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खान के जीवन, उनके संघर्षों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद अजीम उर्फ निजाम ने कहा कि हमारा क्षेत्र शिक्षा के मामले में पिछड़ा हुआ है। इस स्थिति को बदलने के लिए सभी को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दूर-पास की परवाह किए बिना अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए, ताकि वे शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

मुख्य अतिथि एवं आरटीआई एक्टिविस्ट जिया अंसारी ने सर सैयद अहमद खान की जीवनशैली और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सर सैयद के जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को हर हाल में हासिल करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सही दिशा देने के साथ ही समाज की तरक्की का रास्ता भी खोलती है। इसलिए विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर वसीम अहमद सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Previous Post

बदायूं में सीएमओ कार्यालय पर आशाओं का विरोध प्रदर्शन जारी, काली पट्टी बांधकर करेंगी इमरजेंसी सेवाओं में कार्य

Next Post

मिशन शक्ति: कक्षा आठ की छात्रा साक्षी बनी एक दिन की थाना प्रभारी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version