• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

युवा पंडित श्रीराम बाजपेई के आदर्शों से लें प्रेरणा : महेश

Naya Badaun by Naya Badaun
August 11, 2026
युवा पंडित श्रीराम बाजपेई के आदर्शों से लें प्रेरणा : महेश
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र में भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई का 147वां जन्मदिवसोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्काउट संस्था के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम बाजपेई ने भारतीय स्काउटिंग को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत करने का कार्य किया। आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

युवाओं में पैदा की देशभक्ति की भावना
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि पंडित श्रीराम बाजपेई का जीवन त्याग, साहस और सेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने युवाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में उन्होंने देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्रहित के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवाओं को राष्ट्र प्रहरी बनने का प्रयास किया
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित श्रीराम बाजपेई का मानना था कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके संस्कारवान और चरित्रवान युवाओं में होती है। उन्होंने युवाओं को साहस, स्वावलंबन, सेवा और नेतृत्व का प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्र प्रहरी बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज भी स्काउट-गाइड के प्रत्येक सदस्य को कठिन परिस्थितियों में धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

युवा राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर
स्काउट संस्था के एडिटर सुभाष मैथिल ने कहा कि पंडित श्रीराम बाजपेई समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सेवा ही सर्वोच्च धर्म
कार्यक्रम के दौरान स्काउट संस्था के पदाधिकारियों ने पंडित श्रीराम बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। वक्ताओं ने कहा कि बाजपेई का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ है। उन्होंने सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए अनुशासन, साहस, सहयोग और राष्ट्रप्रेम को जीवन मूल्यों के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, निखिल चौहान सहित स्काउट संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।

Previous Post

गंगा की लहरों पर लहराया तिरंगा, कछला में निकली भव्य नौका तिरंगा यात्रा

Next Post

फलों और फूलों से हुआ लिंगेश्वर नाथ महादेव का भव्य-दिव्य श्रृंगार

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version