बदायूं, संवाददाता।
नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एएसपी अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने मंदिर मार्गों और आसपास की मीट, मांस व मछली की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने, मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की। साथ ही मंदिर मार्गों पर फल, जूस और खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से अपनी दुकानों के सामने नाम व पहचान प्रदर्शित कराने की मांग भी उठाई।
इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, बजरंग दल जिला सह-संयोजक आशीष उपाध्याय और धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post