नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं मुख्यालय पर एक हादसा हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बन गया है। हादसा में बाइक सवार की मौत हो गई। चार पहिया कार से मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का आरोप कार सवार से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस पर है। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के नाम पर चार पहिया कार को दौड़ाते हुए ला रही थी इसी बीच कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हैडिल मंदिर के पास हुआ हादसा
बदायूं जिला मुख्यालय पर हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-फर्रुखाबाद रोड स्थित बिजली हाइडल से आगे मंदिर के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रोहित पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र राठौर ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस में एक टीआई चार पहिया कार का पीछा कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े रोहित को टक्कर मार दी।
डिलीवरी बॉय का करता था कार्य
शहर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसा में पुलिस पर सीधे आरोप लग रहे हैं। हादसे के बाद चालक चार पहिया कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक रोहित मीशो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था और अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीसीटीवी कैमरों से होगी जांच
बदायूं शहर में घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Discussion about this post