बदायूं, संवाददाता।Nayabadaun
समाजवादी पार्टी कार्यालय गांधी नगर में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की जिला कमेटी की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और नए युवाओं को संगठन से जोड़ने पर मंथन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों और पीडीए के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें संगठन के माध्यम से उठाने पर जोर दिया गया।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नरोत्तम यादव और बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल ने भी संगठन विस्तार को लेकर विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष वैभव उपाध्याय ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोनू यादव ने किया।
इस दौरान अंकित कुमार, धर्मेंद्र पाल, शाकिर अली, शिशुपाल सिंह, दानिश, मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post