सैदपुर, संवाददाता।
एनएचएम संघ के आह्वान पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत कार्यरत संविदा एएनएम कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी नबेद अहमद को सौंपा।
कर्मियों ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण, स्थानांतरण की सुविधा और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य मांगें उठाईं। उनका कहना है कि लंबे समय से संविदा पर सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में एएनएम आरती गुप्ता, प्रभा गौतम, शालिनी सक्सेना, वर्षा उपाध्याय, गायत्री देवी, रेनू शर्मा, तन्यम गौर, नेहा खान, अंकी तोमर, कविता मिश्रा, अल्का रानी, संगीता सिंह, रितु रानी, हिमानी गौर, सावित्री देवी और बेबी रानी सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।

Discussion about this post