• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

2027 की तैयारी में कांग्रेस एक्टिव, कुणाल चौधरी ने भरी हुंकार

Naya Badaun by Naya Badaun
September 1, 2026
2027 की तैयारी में कांग्रेस एक्टिव, कुणाल चौधरी ने भरी हुंकार
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी बदायूं पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर किसान, बेरोजगारी, अपराध, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने आलू किसानों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों की लागत कम करने का वादा किया था, लेकिन लागत बढ़ती जा रही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
दलित नेता एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कुणाल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय से आंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च किया और वहां धरना दिया। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।
युवा कांग्रेस के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने पर कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस किसी दबाव से पीछे नहीं हटेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने 2027 में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने किया, जबकि आयोजन जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कराया। इस दौरान जितेंद्र कश्यप, सुरेश सिंह राठौर, रजनी सिंह, असरार अहमद, सोमेंद्र यादव, राम रतन पटेल, अकबर अहमद डंपी, राजवीर सिंह, उमेंद्र शंखधार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Previous Post

12 सितंबर को डॉ. उर्मिलेश स्मृति अंतर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता

Next Post

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे DM अवनीश राय, नाव से किया निरीक्षण

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version