नया बदायूं संवाददाता।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा निखारने और बौद्धिक विकास के लिए चलाए जा रहे ‘उमंग : एक पहचान’ कार्यक्रम के तहत 10 सितंबर को न्याय पंचायत बाराचिर्रा स्तरीय प्रतियोगिताएं प्राइमरी स्कूल इस्माइलपुर (इंग्लिश मीडियम) में आयोजित हुईं। इसमें विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्राथमिक स्तर की बाल कविता हिंदी में रागनी व बेबी प्रथम, सौम्या द्वितीय और शीतल तृतीय रहीं। इंग्लिश पोयम में रितु प्रथम, सुमन द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। कहानी सुनाओ में काव्या प्रथम, दीपाली द्वितीय तथा सुरभि व आरोही तृतीय रहीं। इंग्लिश डिक्टेशन में वेदांत प्रथम, दीपाली द्वितीय और अनुज प्रताप तृतीय रहे। कक्षा चार की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अश्विनी प्रथम, आराध्या द्वितीय और मानव तृतीय रहे, जबकि कक्षा पांच में वेदांत व अनुज प्रताप प्रथम, मानवी द्वितीय तथा मानवी व आरोही तृतीय रहे।
उच्च प्राथमिक स्तर की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में ब्रज माला प्रथम, सचिन द्वितीय और संदीप तृतीय रहे। इंग्लिश डिक्टेशन में संदीप प्रथम, अमरजीत द्वितीय और सोनू तृतीय रहे। कक्षा छह सामान्य ज्ञान में रोहित प्रथम, ममता द्वितीय और सोनम तृतीय, कक्षा सात में सोनू प्रथम, शिवम द्वितीय और आकांक्षी तृतीय, जबकि कक्षा आठ में वैष्णवी प्रथम, सचिन द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं।
न्याय पंचायत बाराचिर्रा के नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। सीडीओ गामिनी सिंगला के दिशा-निर्देशों तथा बीएसए नवीन कुमार के निर्देश पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह एआरपी (हिंदी), जमीर अहमद, कामिनी रानी, नवनीत कुमार, हरेंद्र मोहन, अंजुम बी, रूमाना बेगम, रिचा वर्मा, दीपक गौड़, जावेद अली, अंजना, आशीष मौर्य, शैला मंजूर, मोहिनी गुप्ता, तलत खान आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post