नया बदायूं, संवाददाता।
सीडीओ गामिनी सिंगला की पहल पर शुरू किए गए ‘उमंग-एक पहचान’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के सभी 15 ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय और न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद छात्र-छात्राओं ने ब्लॉक स्तर पर बाल कविता, कहानी सुनाओ, भाषण, डिबेट/वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान और डिक्टेशन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। ब्लॉक स्तर पर विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कादरचौक में बच्चों ने दिखाया हुनर
कादरचौक ब्लॉक में ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर ब्लॉक स्तरीय उमंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर की कक्षा एक से तीन की हिंदी बाल कविता प्रतियोगिता में गौरी, प्राथमिक विद्यालय निजामपुर ने प्रथम, प्रतिज्ञा, प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर ने द्वितीय और शिवांगी, प्राथमिक विद्यालय देवी नगला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा चार और पांच की कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में पंचू, प्राथमिक विद्यालय सिसौरा ने प्रथम, वैभव, प्राथमिक विद्यालय निजामपुर ने द्वितीय और आफरीन, कंपोजिट विद्यालय रमजानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी डिक्टेशन में अंकित, प्राथमिक विद्यालय लभारी प्रथम, अली खान, प्राथमिक विद्यालय गौरामई द्वितीय और प्रेशा, प्राथमिक विद्यालय बिचौला तृतीय रहीं।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी की कक्षा चार में मनीष, प्राथमिक विद्यालय निजामपुर प्रथम, अश्विन, प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर इंग्लिश मीडियम द्वितीय और हिमांशु, कंपोजिट विद्यालय कादरचौक तृतीय रहे। कक्षा पांच में अंकित, प्राथमिक विद्यालय लभारी प्रथम, राखी कुमारी, प्राथमिक विद्यालय गंगी नगला द्वितीय और वेदांत यादव, प्राथमिक विद्यालय पसेई तृतीय रहे।
जूनियर वर्ग में भी विद्यार्थियों ने मारी बाजी
जूनियर स्तर की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में अनीशा, कंपोजिट विद्यालय सुर्खा ने प्रथम, खुशी, कंपोजिट विद्यालय असरासी ने द्वितीय तथा कविता शर्मा, कंपोजिट विद्यालय भूड़ा भदरौल और तनु पाठक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटिन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी भाषण में सारेहा खान, कंपोजिट विद्यालय नूरपुर प्रथम, राफेया खान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरामई द्वितीय तथा शिवम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादरवाड़ी, आजाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरिया बाकरपुर और तूबा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमजानपुर तृतीय रहे। अंग्रेजी डिक्टेशन में सारेहा खान प्रथम, ममता शाक्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरामई द्वितीय और शिवम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादरवाड़ी तृतीय रहे।
डिबेट/वाद-विवाद प्रतियोगिता में लुकमान, कंपोजिट विद्यालय गंगपुर पुख्ता विजेता रहे। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा छह से सपने अली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादरवाड़ी प्रथम, लक्ष्मी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटिन्ना द्वितीय और काजल राजपूत तृतीय रहीं। कक्षा सात में आशीष गोला, कंपोजिट विद्यालय कूड़ाशापुर प्रथम, सचिन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरिया बाकरपुर द्वितीय और तेजेंद्र सागर, कंपोजिट विद्यालय असरासी तृतीय रहे। कक्षा आठ में ओमवीर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिवाया हामिदपुर प्रथम, राहुल, कंपोजिट विद्यालय बोंदरी द्वितीय और लता, कंपोजिट विद्यालय कौआ नगला तृतीय रहीं।
विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी कादरचौक दिलीप कुमार ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जुगल किशोर और जितेंद्र सिंह ने किया।
प्रतियोगिता की नोडल अंजुम खान, एआरपी अंग्रेजी, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष कामिनी रानी, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, एआरपी शैलेंद्र सिंह, रत्नेश कुमार, योगेश शर्मा, केपी शाक्य, परमवीर सिंह दीवला, विनीत कुमार सोलंकी, नाहिद फरहान अन्सारी, जमीर अहमद, परमानंद, आभारिका, अंकित नारंग, राजेश कुमार राजू, मोहम्मद विकारुद्दीन, यासिर इरफान, रामस्वरूप, हरवीर सिंह, चंद्रभान, कामेंद्र यादव, रश्मि वर्मा, अंजना सक्सेना, जावेद अली, मोहिनी गुप्ता, कृष्णा यादव, मुकेश यादव, मशकूर अहमद खान, अब्दुल खालिक, सुनील कुमार, सना मुजम्मिल, कोमल शर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे

Discussion about this post