वजीरगंज, संवाददाता।
ब्लॉक वजीरगंज संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय उमंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न न्याय पंचायतों से विजयी होकर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बाल कविता, कहानी, भाषण, अंग्रेजी डिक्टेशन, वाद-विवाद और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

प्राथमिक स्तर की हिंदी बाल कविता में भावना प्रथम, निशा द्वितीय और अभिनव तृतीय रहे। अंग्रेजी बाल कविता में कृतिका प्रथम, जुगनू द्वितीय और मोहम्मद फरहान तृतीय रहे। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में परिधि प्रथम, आयुष द्वितीय और मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। अंग्रेजी डिक्टेशन में मानव, कशिश पाल और देव चौहान ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रगति राज, मोहम्मद आमिर और खुशनूर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंग्रेजी भाषण में गोपी, शिव और मनु ने स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी डिक्टेशन में सौम्या, नैना और लक्ष्मी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में देवेश, जोया और सपना विजेता रहे।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा चार से निखत, आयुष और विवेक कुमार, कक्षा पांच से अमिता, राहुल और तन्वी, कक्षा छह से रूबी, अतुल और प्रगति राज, कक्षा सात से नैना, संध्या और रिया कुमारी तथा कक्षा आठ से चमन कुमार, नवनीत और मानसी भारती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को बीएसए नवीन कुमार और बीईओ दिलीप कुमार ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिलाल अहमद ने किया। इस दौरान एआरपी डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, अनूप कुमार शर्मा, विनेश मिश्रा, धीरज शर्मा, इंद्रेश कुमार, सुमित पटेल, अमित कुमार गुप्ता, योगेंद्र सागर, ज्ञानचंद, अनामिका वर्मा, शरद वार्ष्णेय, संजय सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में विनोद कुमार, मनोज कुमार, लाल सिंह, मोहित मिश्रा, शुभम, अवनीश कुमार, प्रियंका सिंह, रश्मि सिंह, पूजा रानी, प्रियंका सक्सेना, कनिष्क सैनी, नीरज प्रजापति, शिवानी शर्मा, अमित रस्तोगी, प्रवीण गुप्ता और सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

Discussion about this post