• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बाल सुरक्षा : SJPU और AHT की मासिक समीक्षा, रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश 

Naya Badaun by Naya Badaun
September 17, 2026
बाल सुरक्षा : SJPU और AHT की मासिक समीक्षा, रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश 
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।Nayabadaun

एसएसपी के निर्देशन में एसपी ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस लाइन सभागार में SJPU और AHT की मासिक प्रशिक्षण, समीक्षा एवं समन्वय बैठक की। बैठक में बच्चों से संबंधित विशेष रेस्क्यू अभियान चलाने, भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम की रोकथाम, मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी, मेडिकल परीक्षण, बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान, सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुतीकरण, पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पीड़िता के बरामद होने पर उसके चिकित्सीय परीक्षण की कार्रवाई समय से कराई जाए और पॉक्सो सपोर्ट पर्सन को सूचना दी जाए। बच्चों से जुड़े मामलों में सीडब्ल्यूसी को शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग एवं सूचना देने के साथ ही बाल कल्याण अधिकारी और संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के समक्ष आने वाली समस्याओं, बाल कल्याण अधिकारियों के कर्तव्यों तथा बाल किशोर न्यायालय से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा हुई। संबंधित संस्थाओं को नियमानुसार सहयोग करने के लिए कहा गया।

महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति के तहत शासन के निर्देशों के अनुपालन की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही 1098, 1090, 181, 108, 102, 1076, 101, 112, 1930 और 14459 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए थानों में इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण अधिकारी, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, चिकित्सा विभाग, विधिक सहायता, पॉक्सो सपोर्ट पर्सन, महिला सहायता प्रकोष्ठ, जीआरपी, आरपीएफ, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, एनजीओ तथा थाना एएचटी के कर्मचारी और जनपद के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन करने की सहमति जताई।

Previous Post

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त चार दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे बदायूं

Next Post

15.78 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क व नाली का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version