• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 245 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Naya Badaun by Naya Badaun
October 24, 2026
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 245 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
ShareShareShare

म्याऊं/दातागंज, संवाददाता।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को समरेर और उसावां में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर कुल 245 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 238 हिंदू जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए, जबकि सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। समारोह में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

समरेर स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में आयोजित समारोह में 136 हिंदू जोड़ों ने विवाह किया, जबकि पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। यहां कुल 141 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वहीं, उसावां तहसील दातागंज स्थित स्वर्गीय रामपाल सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज में 102 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। इस प्रकार उसावां में कुल 104 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह भव्य तरीके से हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के इस सपने को साकार करने का काम कर रही है।

विधायक ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि अनेक परिवारों के सपनों, खुशियों और नई उम्मीदों का उत्सव है। एक समय था जब गरीब परिवारों में बेटी के जन्म के साथ ही माता-पिता को उसकी पढ़ाई और विवाह की चिंता सताने लगती थी। लेकिन अब जरूरतमंद परिवार अपनी बेटियों के विवाह को लेकर अकेला महसूस नहीं करते। सरकार ने उनका हाथ थामने का काम किया है।

उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान और खुशियां बनी रहने की कामना की।

नवविवाहित जोड़ों को मिलती है एक लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े पर एक लाख रुपये की धनराशि का लाभ दिया जाता है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा आयोजन पर व्यय तथा शेष 64 हजार रुपये की धनराशि वधू के बैंक खाते में भेजी जाती है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम, ब्लॉक प्रमुख समरेर के प्रतिनिधि धीरज सक्सेना, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद दातागंज के अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी समरेर सतीश सिंह सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक, महाराज सिंह, मोअज्जम यार खां सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

26 अक्टूबर को होगा 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह

बदायूं, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा सोमवार, 26 अक्टूबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम प्रातः सात बजे से बुधवाई रोड स्थित पूनम लॉन में संपन्न होगा। कार्यक्रम में 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने की तैयारी की गई है।

Previous Post

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का जोरदार प्रदर्शन, 27 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Next Post

बदायूं : अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, उसैहत में नोटिस तो कादरचौक में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version