नया बदायूं, संवाददाता।
मढ़ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में लिंगेश्वर नाथ महादेव एवं दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का छठी उत्सव पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने विधि-विधान से भगवान लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद भगवान को कढ़ी-चावल तथा सब्जी-पूरी का भोग लगाया गया। भोग के बाद प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।
छठी उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “बाल गोपाल लड्डू गोपाल की जय” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रसाद वितरण एवं व्यवस्था में स्वप्निल रस्तोगी, रवि रस्तोगी, जयंत रस्तोगी, बिल्लू रस्तोगी और अनिल वर्मा का सहयोग रहा।
इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, प्रियांशु मिश्रा, राजकुमार मौर्य, रितेश रस्तोगी, तुषार रस्तोगी, गोपाल पांडे, वैभव सक्सेना, रिया सक्सेना, शिवम, कुशाग्र, राघव पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

Discussion about this post