• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने बनाया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान; आजाद होंगे सीएम चेहरा

Naya Badaun by Naya Badaun
November 12, 2026
चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने बनाया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान; आजाद होंगे सीएम चेहरा
ShareShareShare

 

लखनऊ ब्यूरो।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच सांसद चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेसवार्ता कर नए राजनीतिक गठबंधन का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ (एसपीएम) नाम दिया है। गठबंधन की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। मोर्चे ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

संयुक्त प्रेसवार्ता में असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करते हुए कहा कि दोनों दल मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को मजबूत करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह गठबंधन प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगा।

वहीं चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना उचित नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन का मोर्चा है। उन्होंने कहा कि इसमें कमजोर, वंचित, पीड़ित और शोषित वर्गों के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। गठबंधन का उद्देश्य ऐसे लोगों को राजनीतिक भागीदारी और अधिकार दिलाने के लिए एक मंच पर लाना है।

सपा-कांग्रेस समेत अन्य दलों के लिए भी खुले दरवाजे

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने की विचारधारा रखने वाले अन्य दलों का भी मोर्चे में स्वागत है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को भी साथ आने का न्योता दिया। उनके मुताबिक, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को व्यापक स्वरूप देने के लिए समान विचारधारा वाले दलों और लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जल्द जारी होगा घोषणा पत्र, 26 नवंबर को बड़ी रैली

गठबंधन की ओर से जल्द ही चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की बात भी कही गई है। इसके साथ ही 26 नवंबर को बड़ी रैली आयोजित करने का ऐलान किया गया है। दोनों दलों के नेताओं का कहना है कि वे मिलकर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनावी तैयारी करेंगे और जनता के बीच अपनी नीतियों एवं मुद्दों को लेकर जाएंगे।

यूपी की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा

राजनीतिक जानकारों की नजर इस गठबंधन के सामाजिक और चुनावी आधार पर रहेगी। एआईएमआईएम जहां अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है, वहीं आजाद समाज पार्टी दलित, बहुजन और वंचित वर्गों के मुद्दों पर राजनीति करती रही है। ऐसे में दोनों दलों का साथ आना प्रदेश में दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक साझा राजनीतिक मंच पर लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि गठबंधन को चुनाव में कितना समर्थन मिलता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। सीटों पर प्रत्याशियों का चयन, संगठन का विस्तार, चुनावी घोषणा पत्र और अन्य दलों की भागीदारी जैसे मुद्दे इसकी आगे की रणनीति तय करेंगे

फिलहाल चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने और सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश की 2027 की चुनावी राजनीति में एक नए गठबंधन की शुरुआत हो गई है।

Previous Post

भैया दूज पर भाई-बहन के अटूट प्रेम की दिखी अनूठी झलक, बाजारों में उमड़ी भीड़, रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version