नया बदायूं, संवाददाता।
सरकार और पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अपराधी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के व्यस्तम इलाके में दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। डॉक्टर के मेडिकल स्टोर से दिन दहाड़े चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मेडिकल स्टोर पर कर्मी दूसरे काउंटर पर मरीज को दवा देता रहा और तब तक चोर दूसरे गेट से घुसा और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। कब चोर रुपये पर हाथ साफ करके चला गया किसी को भनक तक नहीं लगा। काफी समय बाद गुल्लक खोरी तो पता चला कि रुपये गायब हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। पुलिस जांच पड़ताल के साथ मुकदमा दर्ज कर रही है।

मंगलवार की शाम से पहले दिनदहाड़े शहर में चोरी की वारदात हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र में लालपुल फकीरी सराय में डॉक्टर अमरसिंह का क्लानीकि है। उसकी के पास मेडिकल स्टोर है। डॉक्टर अमर सिंह के मेडिकल स्टोर पर उनके बेटा साहिल सिंह संभालते हैं। उनके बेटा ने बताया कि करीब सवा चार बजे एक व्यक्ति पीछे के गेट से आया है और मेडिकल स्टोर में बैठ गया। इस दौरान वह दूसरे गेट से मरीजों को दवा देते रहे। पता नहीं चला कि युवक किस समय आया और किस समय चला गया। जब उसने दूसरी तरफ आकर गुल्लक को देखा तो अंदर गुल्लक से पैसा गायब थे। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार दवाओं का पेमेंट आया हुआ रखा था, चोर 3.10 लाख रुपये चोरी करके गायब हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। इसको लेकर टीमों को लगा दिया गया है।
सीसीटीवी से खुलेगी घटना
शहर के लालपुल फकीरी सराय के पास डॉक्टर अमर सिंह के मेडिकल स्टोर से चोरी की घटना हो गई। जिसमें तीन लाख से अधिक नगदी चोरी हो गया। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी पुलिस भी जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। सीसीटीवी की फुटेज मिलने के बाद पुलिस घटना के खुलासा तक आसानी से पहुंच सकेगी।
अधिकारी की सुनिए:::::
बदायूं सदर कोतवाली के कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि चोरी की घटना हुई है। मौके पर निरीक्षण किया गया है और जांच पड़ताल जारी है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Discussion about this post