• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रसूलपुर में एक करोड़ की लीगेसी वेस्ट निस्तारण परियोजना का चेयरमैन ने किया शुभारंभ

Naya Badaun by Naya Badaun
May 19, 2026
रसूलपुर में एक करोड़ की लीगेसी वेस्ट निस्तारण परियोजना का चेयरमैन ने किया शुभारंभ
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रसूलपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लीगेसी वेस्ट साइट के रिमेडिएशन (उपचार) कार्य का मंगलवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने फीता काटकर परियोजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नगर पालिका की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य वर्षों से जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त बनाना है। लंबे समय से रसूलपुर डंपिंग ग्राउंड पर जमा लीगेसी वेस्ट स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। कचरे से उठने वाली दुर्गंध, जहरीली गैसें और प्रदूषण के चलते आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब इस परियोजना के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

60 मीट्रिक कूड़ा का होगा निस्तारण

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नगर पालिका ने इस कार्य की जिम्मेदारी ‘श्री कामद इंटर प्राइजेज’ कंपनी को सौंपी है। कंपनी आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सहायता से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कचरे का उपचार करेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत प्रतिदिन लगभग 60 मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का निस्तारण किया जाएगा। इससे धीरे-धीरे वर्षों से जमा कचरा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।

प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी

चेयरमैन ने कहा कि लीगेसी वेस्ट केवल गंदगी का ढेर नहीं होता, बल्कि यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी बन जाता है। ऐसे कचरे से निकलने वाली जहरीली गैसें वायु प्रदूषण बढ़ाती हैं, जबकि वर्षा के दौरान रिसने वाला दूषित पानी भूजल को भी प्रभावित करता है। इसके अलावा दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका इस परियोजना के माध्यम से बदायूं को प्रदूषणमुक्त और स्वच्छ शहर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

स्वच्छ और सुंदर बनेगा बदायूं

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि उनका विजन बदायूं को एक आदर्श, व्यवस्थित और सुंदर नगर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि नगर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। शहर में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने, पार्कों का विकास कराने, मुख्य मार्गों पर डिवाइडर निर्माण, हरित पट्टी विकसित करने तथा सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में शहर की आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।

स्वच्छता में जनता करे सहयोग
चेयरमैन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। घरों और बाजारों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थानों पर डालना चाहिए तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक जागरूक होकर सहयोग करें तो बदायूं को प्रदेश के स्वच्छ और सुंदर शहरों में शामिल किया जा सकता है।

आधुनिक तकनीकी से साफ और स्वच्छ होगा शहर

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि लीगेसी वेस्ट रिमेडिएशन परियोजना पूरी होने के बाद डंपिंग ग्राउंड की भूमि का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा। अभी तक यह क्षेत्र कचरे के ढेर में तब्दील था, लेकिन उपचार कार्य पूरा होने के बाद यहां पर्यावरण अनुकूल विकास कार्य कराए जा सकेंगे। परियोजना के अंतर्गत कचरे की छंटाई, उपचार और सुरक्षित निस्तारण की आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप शहर शाहपुर स्वच्छ किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में दिखाई खुशी
स्थानीय लोगों ने भी परियोजना शुरू होने पर खुशी जताई। उनका कहना था कि लंबे समय से डंपिंग ग्राउंड के कारण क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी की समस्या बनी रहती थी। गर्मियों और बरसात के मौसम में हालात और खराब हो जाते थे। अब इस योजना से निश्चित रूप से स्थिति में सुधार आएगा और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। पालिका प्रशासन का मानना है कि लीगेसी वेस्ट का पूर्ण निस्तारण होने के बाद बदायूं शहर स्वच्छता की दिशा में नई पहचान बनाएगा। साथ ही यह परियोजना अन्य नगर निकायों के लिए भी एक उदाहरण साबित होगी। नगर पालिका ने दावा किया है कि आने वाले समय में बदायूं को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए इसी तरह विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, जितेन्द्र सक्सेना, गजेन्द्र शाक्य सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

स्काउटिंग एक संस्कार है, जो जीवन बदलती है : चयनिका

Next Post

पीएफ और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर गए आउटसोर्सिंग स्वच्छता कर्मचारी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version