बदायूं संवाददाता।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जनगणना-2027 के तहत स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वगणना करने के साथ परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

प्रशिक्षण के बाद सीडीओ ने विद्यार्थियों से स्वगणना से जुड़े सवाल पूछे। सही जवाब देने पर कक्षा छह के छात्र संभव, सत्यम और छात्रा आयुषि को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके बाद सीडीओ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं। यहां उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वगणना की प्रक्रिया और प्रगणकों के दायित्वों की जानकारी प्राप्त करने तथा जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सांई आश्रित शाखमुरी मौजूद रहे।

Discussion about this post