• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव का धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन

Naya Badaun by Naya Badaun
June 12, 2026
बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव का धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

लोकसभा बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को उनके सिविल लाइंस स्थित डीएम रोड आवास पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया। इस दौरान सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शुक्रवार को जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत सपा कार्यकर्ताओं ने जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद आदित्य यादव युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले सांसद आदित्य यादव आज युवाओं के बीच एक लोकप्रिय जननेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में सपा की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसी भावना के साथ उनके जन्मदिन पर सेवा कार्यों का आयोजन कर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने सांसद आदित्य यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की। इस मौके पर सतीश प्रेमी, इंदु सक्सेना, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, सुनीता पाल, अनवर पठान, अतुल पटेल, जाहिद गाजी, सुशांत राठौर, मोहित पटेल, शिवम राठौर, विकास यादव, ओमवीर यादव, रिजवान गाजी, टीटू यादव, टीटू पाल,फैज़ान, एनपी सिंह, जवर सिंह, गौरव यादव, कपिल देव, हारिस, अजमत खान सहित प्रमुख लोग साथ रहे।

Previous Post

बिजली बिलों पर 10 फीसदी ईंधन अधिभार लगाए जाने की घोषणा पर व्यापारियों में विरोध, ज्ञापन सौंपा

Next Post

बालश्रम : व्यापारी वर्ग बच्चों से बालश्रम ना कराकर करेगा गरीबों की मदद

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version