नया बदायूं संवाददाता।
जनपद बदायूं की एसएसपी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सोमवार को थाना उसावां पुलिस ने ग्राम गूरा बरेला निवासी राजीव मिश्रा को मुकदमा संख्या 109/26, धारा 137(2)/76 बीएनएस एवं 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2023 में धारा 354 आईपीसी एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, थाना मुजरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम सगराय निवासी चरन सिंह और मुनीष को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। थाना उघैती पुलिस ने ग्राम उघैती गर्वी निवासी ओमवीर को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा थाना अलापुर पुलिस ने कस्बा ककराला के वार्ड संख्या 23 निवासी मुजीम और नूरेनवी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Discussion about this post