• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं पालिका का शिकंजा : अब नालियों में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना, होगी कानूनी कार्रवाई

Naya Badaun by Naya Badaun
July 4, 2026
बदायूं पालिका का शिकंजा : अब नालियों में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना, होगी कानूनी कार्रवाई
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

शहर को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका बदायूं का विशेष अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर पालिका ने नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 81 और दुकानदारों को नोटिस जारी किए। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल चेतावनी नहीं, बल्कि दोबारा उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक नालियों में कूड़ा एवं ठोस अपशिष्ट डालकर जल निकासी व्यवस्था बाधित किए जाने की शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही नोटिस जारी कर भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

 

नालियों में कूड़ा डालना दण्डनीय अपराध
ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में जलभराव की आशंका बनी हुई है। यदि नालियां कूड़े से अवरुद्ध होंगी तो इसका खामियाजा पूरे शहर और आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा-274 के तहत सार्वजनिक नालियों में कूड़ा डालना दंडनीय अपराध है और अब ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

बदायूं शहर में पालिका की की टीमें सक्रिय
ईओ ने बताया कि नगर पालिका की टीमें लगातार शहर के प्रमुख बाजारों और जलभराव संभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं। नोटिस मिलने के बाद भी यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति नालियों में कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इन 81 दुकानदारों को थमाए नोटिस

अभियान के दौरान जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए उनमें प्रमुख रूप से अनूप गुप्ता, सूर्य प्रकाश, नीरज बत्रा, राधेश्याम सपरा, नील गुप्ता, औसाब, अमान खान, राशिद, शहाब उद्दीन, मोहम्मद सलीम, इस्माईल, मुशाहिद सैय्यद, नसीम उर्र रहमान, हारून, हिमांशु शर्मा, आदिल, हिमांशु अरोरा, मयंक, दिनेश कुमार, अनिल अरोरा, दीपक सोनी, सन्नी यादव, अंशु कुमार वैश्य, अखिलेश प्रकाश रस्तोगी, वीरेंद्र कुमार रस्तोगी, शम्भू नारंग और अशोक नारंग सहित कुल 81 दुकानदार शामिल हैं।

 

बदायूं शहर वासियों से पालिका की अपील

नगर पालिका परिषद ने सभी व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक नालियों में कूड़ा डालने से बचें तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें। प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव-मुक्त बदायूं बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Previous Post

राजनीति की आढ़ में रचित गुप्ता चला रहे थे गुटखा का काला कारोबार, 218 करोड़ की जीएसटी चोरी, जेल भेजे गये..

Next Post

गंगा एक्सप्रेस-वे के डहरपुर इंटरचेंज पर औद्योगिक गलियारे का विरोध तेज, किसानों का ऐलान “जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version