• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जन जागरूकता के साथ मनाया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, दिव्यांग-बुजुर्ग सम्मानित

Naya Badaun by Naya Badaun
January 24, 2026
जन जागरूकता के साथ मनाया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, दिव्यांग-बुजुर्ग सम्मानित
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्दोशों पर हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कलक्ट्रेट से रवाना की जागरूकता रैली
डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सिगनेचर कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।

दिव्यांग-बुजुर्ग सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में बुजुर्ग व दिव्यांगजन मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत बीएलओ सुपरवाइज़र को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मतदाता दिवस पर यह दिलाई शपथ
जिला निर्वाचन ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई जो कि इस प्रकार है-हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Previous Post

घरेलू कलह के चलते तीन बच्चों की मां ने की आत्महत्या

Next Post

यूपी स्थापना दिवस: एक जनपद-एक व्यंजन प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version