• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दिनदहाड़े जिला अस्पताल में लूट, ब्लडबैंक के डॉक्टर से मोबाइल व 25 हजार रुपये छीने

Naya Badaun by Naya Badaun
August 8, 2026
दिनदहाड़े जिला अस्पताल में लूट, ब्लडबैंक के डॉक्टर से मोबाइल व 25 हजार रुपये छीने
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लड बैंक में मेडिकल ऑफिसर (एमओ) के पद पर तैनात डॉ. विकास शर्मा के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पीड़ित डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि वह अस्पताल परिसर में मौजूद थे, तभी दो युवक उनके पास आए और बातचीत के बहाने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। कुछ ही देर बाद दोनों बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और उन्हें डराकर उनका मोबाइल फोन तथा करीब 25 हजार रुपये की नगदी छीन ली। अचानक हुई इस वारदात से डॉक्टर घबरा गए, लेकिन किसी तरह अपनी जान बचाकर वह इमरजेंसी वार्ड की ओर भागे और वहां मौजूद स्टाफ को पूरी घटना की जानकारी दी।

मोर्चरी के पास हुई घटना

बताया जा रहा है कि घटना अस्पताल परिसर में मोर्चरी के पास हुई, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

जांच में ड्यूटी पुलिस, सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मौके पर सदर कोतवाल संजय कुमार और सीओ सिटी राहुल पांडे पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े

दिनदहाड़े अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। मौके पर सदर कोतवाल संजय कुमार और को सिटी राहुल पांडे पहुंच गए हैं, कोतवाली और सिविल लाइंस टीमों के अलावा एसओजी सहित चार टीमें जांच पड़ताल में लगा दी गई है।

पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश

बदायूं शहर में पुलिस प्रशासन को चोर और बदमाश खुली चुनौती दे रहे हैं लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते अपराधियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। एक दिन पहले ही बदायूं शहर के नेहरू चौक बड़ा बाजार के पास तीन दुकान काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई तब तक शनिवार की दोपहर में बदमाशों ने जिला अस्पताल में डॉक्टर को अपना निशाना बना लिया। डॉक्टर के साथ हुई दिनदहाड़े लूट कांड जैसी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े कर दिए।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला अस्पताल में दिनदहाड़े लूट कांड जैसी घटना को लेकर एसपी सिटी अभिषेक सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है मौके पर कोतवाली पहुंच चुकी है और सीओ सिटी को मौके पर भेजा गया है। टीमें लगाकर जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Previous Post

कमिश्नर ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों संग कांवड़िया को बांटा प्रसाद

Next Post

बदायूं में आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न, शिक्षकों को दिया गया नवीन शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version