नया बदायूं, संवाददाता।
कल नौ मई को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदर तहसील उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान ओझा गांव थाना बिनावर पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने पर खफा हुई भारतीय किसान यूनियन शहर के मालवीय आवास पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासन पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा झूठे फरेबी अच्छे आदमियों पर मुकदमे लिखे जा रहे हैं, निर्दोष लोगों के लिए जेल जाना पड़ रहा है। बदायूं में लगभग महीना भर में 50 से अधिक लोगों को जेल जाना पड़ता है। 21 अप्रैल के लिए एसएसपी अंकित शर्मा के ऑफिस में ज्ञापन देकर शपथ पत्र देकर झूठे मुकदमे का शीघ्र पर्दाफास करने के लिए कहा गया। सीओ उझानी द्वारा एसएसपी कार्यालय पर ही ज्ञापन लिया और निष्पक्ष जांच के लिए आश्वासन मिला, मगरल 20 दिन बाद भी कोई जांच टीम गांव नहीं पहुंची है। मंडल प्रवक्ता ने कहा खुली जांच होनी चाहिए, जांच में अगर दोषी पाए गए मेरे तहसील उपाध्यक्ष मैं तुरंत थी इनका साथ छोड़ दूंगा, परंतु निर्दोष लोगों के लिए जेल नहीं जाने दूंगा। इसके लिए मुझे बदायूं की धरती से आंदोलन बड़ा करना पड़े अब कोई निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं होगी दोषी ही लोग जेल जाएंगे कानून का हम सम्मान करते हैं परंतु झूठ और फरेबी मुकदमे लगाए गए और जो लोग इसमें खेल कर रहे हैं उनको जेल नहीं भेजा गया तो फिर बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस आंदोलन में सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बृजपाल प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, शगगन, नदीम, ओंकार, रामलाल, पुतुलाल, लेखराज, कैलाश, भंवर पाल, छत्रपाल, महेश, अरविंद, अरुण समेत कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।

Discussion about this post