• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भाकियू चढ़ूनी का धरना आठवें दिन भी जारी, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप 

Naya Badaun by Naya Badaun
October 16, 2026
भाकियू चढ़ूनी का धरना आठवें दिन भी जारी, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप 
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। उझानी क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी और कब्जे तथा शहर के मोहल्ला नई सराय में सार्वजनिक गली और नाले पर कथित अवैध कब्जे के मामलों में कार्रवाई न होने से किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। संगठन ने प्रशासन पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए दोनों प्रकरणों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

किसान नेताओं का आरोप है कि तहसील प्रशासन की ओर से निर्माण रुकवाने के प्रयासों के बावजूद कथित अवैध निर्माण नहीं रुक पाया। उनका कहना है कि कई दिनों से धरना चलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जमीन के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप

धरने का एक प्रमुख मामला उझानी क्षेत्र के गांव जनुइया का है। यहां की निवासी प्रेमवती और भगवान दास अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। प्रेमवती का आरोप है कि उन्होंने गांव के रामदुलार से 0.056 हेक्टेयर कृषि भूमि का सौदा एक लाख 80 हजार रुपये में तय किया था। इस संबंध में निबंधन कार्यालय में पंजीकृत इकरारनामा कराया गया और गवाहों के सामने एक लाख 60 हजार रुपये नकद दिए गए।

आरोप है कि निर्धारित समय पूरा होने से पहले जब भूमि का बैनामा कराने के लिए कहा गया तो रामदुलार मुकर गया। इसके बाद कथित तौर पर उसी जमीन का बैनामा गांव के गजराज के नाम कर दिया गया। प्रेमवती का कहना है कि बाद में गजराज ने जमीन पर कब्जा कर लिया।

प्रेमवती के अनुसार, इस मामले में कानूनी नोटिस भेजने और पहले भी धरना देने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। इसी को लेकर भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ता मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नई सराय में गली और नाले पर कब्जे से जलभराव का आरोप

धरने का दूसरा मामला बदायूं शहर के मोहल्ला नई सराय का है। यहां बीएसएनएल कार्यालय के पीछे करीब आठ फीट चौड़ी सार्वजनिक गली और नाले पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि कथित कब्जे के कारण क्षेत्र में जलनिकासी प्रभावित हो रही है और जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।

संगठन के नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन और जिला मीडिया प्रभारी शरीफ अब्बासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सार्वजनिक रास्ते और नाले से कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आम जनता को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की मांग उठाई है। इस मामले में डॉक्टर शारिक जनाब और उनके साथियों पर कब्जे का आरोप लगाया गया है।

कार्रवाई नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन: सतीश साहू

शुक्रवार को धरने की कमान संभाल रहे भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि आंदोलन को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन दोनों मामलों में अब तक ठोस समाधान सामने नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों को आश्वासन देकर गुमराह कर रहा है, जबकि जमीन पर कथित अवैध कब्जों की समस्या बनी हुई है।

सतीश साहू ने कहा कि जब तक दोनों प्रकरणों में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती और पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर संगठन आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होगा।

धरने में ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, जिला महासचिव बीयीशू दास, शरीफ अब्बासी, नूरुद्दीन, भगवान दास, दिलशाद हुसैन, जुबेर, वसीम, मुजाहिद अब्बासी, लईक अब्बासी, ताहिर, भागमल, धनपाल और शिव दयाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

बदायूं में थानों की मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर बांटे पंपलेट

Next Post

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आज और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version