नया बदायूं टीम, लखनऊ। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा खेल बदला करते हुए अधिकारियों को इधर-उधर किया है। लंबे समय से जनपदों में तैनात अधिकारियों की गैर जनपदों में तैनाती कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बदायूं में मानवेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है और बदायूं के एडीएम प्रशासन अरुण कुमार को बहराइच जनपद का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
आईएएस अधिकारियों के तबादले
सुमित राजेश महाजन को मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन बनाया गया है। डॉ. सुनील कुमार वर्मा को अपर आयुक्त, राज्य कर से मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर नियुक्त किया गया है। राहुल सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा योगानन्द पाण्डेय को मुख्य विकास अधिकारी, लखीमपुर खीरी बनाया गया है।
साहब सिंह को सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, डॉ. विश्राम को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज और देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज नियुक्त किया गया है। आनन्द कुमार शुक्ला को विशेष सचिव, रेशम विभाग एवं निदेशक, रेशम तथा वैभव मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकर नगर बनाया गया है।
अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, अरुण कुमार को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग और प्रदीप कुमार यादव को अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल नियुक्त किया गया है। नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
पीसीएस अधिकारियों के तबादले
जंग बहादुर यादव को संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), ग्राम्य विकास, विश्वभूषण मिश्रा को उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, संजय कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्धनगर, अमित कुमार-2 और विनीत उपाध्याय को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।
मंगलेश दुबे को उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज, राम शंकर को उपायुक्त (प्रशासन), खाद्य एवं रसद, दिग्विजय प्रताप सिंह को उपनिदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, संगम लाल को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर तथा योगेंद्र सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), रेशम निदेशालय नियुक्त किया गया है।
बरखा सिंह को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी, पंकज प्रकाश राठौड़ को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवरिया, दीपक कुमार पाल को नगर मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर और रेणु को अपर नगर आयुक्त, गाजियाबाद बनाया गया है। रेणु मिश्रा को उपजिलाधिकारी, फर्रुखाबाद, प्रदीप कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर, दिव्या सिकरवार को उपजिलाधिकारी, औरैया और प्रद्युम्न कुमार को उपजिलाधिकारी, बस्ती बनाया गया है। वंदना त्रिवेदी को डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का उपनिदेशक, अरुण कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बहराइच तथा मानवेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बदायूं नियुक्त किया गया है।
राजीव कुमार राय को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बागपत, अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एटा, प्रशांत कुमार को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), आगरा और प्रियंका सिंह को अपर नगर आयुक्त, मथुरा बनाया गया है। अभय कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज, सुखलाल प्रसाद वर्मा को अपर जिलाधिकारी (नजूल), प्रयागराज, शत्रुहन पाठक को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जालौन तथा देवेंद्र प्रताप सिंह-2 को सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
विजेता को मुख्य राजस्व अधिकारी एवं उपसंचालक चकबंदी, मिर्जापुर, शुभी गुप्ता को सहायक निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया अकादमी, अशोक कुमार को उपजिलाधिकारी, हापुड़ तथा शुभेन्दु शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, यूपीईडा (UPEIDA) बनाया गया है।
121 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। शासनादेश के अनुसार गिरिराज सिंह को मथुरा से सम्भल, विनोद कुमार को बुलंदशहर से आगरा, राकेश सिंह को बलिया से फतेहपुर, शंकर दयाल नामदेव को झांसी से फतेहपुर, किशन कुमार को बांदा से फतेहपुर, सुधा कुमारी वर्मा को रायबरेली से सुलतानपुर, वरुण कुमार मिश्रा को प्रयागराज से औरैया, मोहित कुमार को मुरादाबाद से रामपुर, पंकज अग्रवाल को मुजफ्फरनगर से आगरा, कमलेश कुमार को कानपुर नगर से आगरा, अखिलेश वर्मा को प्रयागराज से झांसी, अनुराग कुमार मिश्रा को बहराइच से पीलीभीत, नीरज कुमार को कौशांबी से चित्रकूट, सुभाष चंद्र को बाराबंकी से कानपुर देहात, शिव कुमार यादव को अमेठी से बस्ती, श्याम बिहारी को सुलतानपुर से बलरामपुर, तारकेश्वर पाण्डेय को अयोध्या से सिद्धार्थनगर, मुकेश यादव को शाहजहांपुर से सम्भल, राजनंदन यादव को संतकबीरनगर से फतेहपुर, कृष्णदत्त पाण्डेय को चित्रकूट से प्रयागराज, हेमन्त मिश्रा को महाराजगंज से गाजीपुर, श्याम प्रकाश यादव को झांसी से आगरा, प्रविण शुक्ला को फतेहपुर से इटावा, उदय चंद राय को गाजीपुर से महाराजगंज, कैलाश सिंह को प्रयागराज से आगरा, मुंशीलाल सिंह को सम्भल से अलीगढ़, रजनीश कुमार श्रीवास्तव को फतेहपुर से झांसी और संतोष कुमार यादव को अमेठी से बस्ती भेजा गया है।
उदयराज मौर्य को सुलतानपुर से बांदा, विनोद कुमार त्रिपाठी को बस्ती से आजमगढ़, बृजकुंवर वर्मा को बस्ती से प्रयागराज, राम गोपाल वर्मा को हमीरपुर से अलीगढ़, नागेश प्रसाद सिंह को चित्रकूट से मिर्जापुर, अजीत कुमार सिंह को बुलंदशहर से देवरिया, गोपाल मिश्र को देवरिया से प्रयागराज, पिंगल प्रसाद को महाराजगंज से बदायूं, रामराज को लखनऊ से बाराबंकी, प्रीति सिंह को वाराणसी से सोनभद्र, सीता राम यादव को गाजीपुर से झांसी, आनन्द भूषण को कानपुर देहात से मैनपुरी, राकेश कुमार यादव को प्रयागराज से झांसी, सुमन केसरवानी को भदोही से वाराणसी, प्रमोद कुमार को कौशांबी से मिर्जापुर, राम नारायण यादव को बाराबंकी से बलरामपुर, अर्चना को बाराबंकी से बहराइच, दिलीप कुमार को सुलतानपुर से बदायूं, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव को आजमगढ़ से बांदा, आशीष कुमार सिंह को संतकबीरनगर से गोरखपुर, सुनील कुमार चौबे को बलिया से महोबा, ज्ञान प्रकाश अवस्थी को जालौन से फतेहपुर, राकेश सिंह को कानपुर नगर से बरेली, बजलाल को रायबरेली से मेरठ, पुष्पराज सिंह को सीतापुर से अलीगढ़, सर्वेश कुमार को गाजियाबाद से अलीगढ़, सत्येंद्र सिंह को मेरठ से अलीगढ़, सुदर्शन लाल को मेरठ से आगरा, अवधेश नारायण सिंह को चंदौली से महाराजगंज, राजेश कुमार चतुर्वेदी को चंदौली से महाराजगंज, अनिलमा सिंह को जौनपुर से फर्रुखाबाद, पाप सिंह को सम्भल से गौतमबुद्धनगर, अधीश सिंह को आजमगढ़ से चंदौली, ओमप्रकाश मिश्र को सिद्धार्थनगर से चंदौली, देवेश राय को लखीमपुर खीरी से इटावा, कमलराज सिंह को मेरठ से मथुरा, अजीत कुमार सिंह को जौनपुर से महाराजगंज, सर्वेश कुमार को इटावा से मेरठ, अरुण प्रताप सिंह को संतकबीरनगर से आजमगढ़, उपेंद्र प्रताप सिंह को झांसी से मेरठ, बजरंग सिंह को कौशांबी से बदायूं, शिवशंकर मौर्य को पीलीभीत से मेरठ, दिनेश्वरी प्रसाद मिश्रा को सिद्धार्थनगर से गोरखपुर, सुरेंद्र कुमार को मेरठ से मुरादाबाद, रामकान्त मौर्य को सीतापुर से बदायूं और यशवंत सिंह को भदोही से चित्रकूट भेजा गया है।
रियाज अहमद को गोंडा से बहराइच, सीमा पाण्डेय को गोंडा से जौनपुर, अमित कुमार गौड़ को महाराजगंज से कुशीनगर, सुशील कुमार त्रिपाठी को प्रतापगढ़ से बलरामपुर, आनन्द प्रकाश सिंह को जौनपुर से सिद्धार्थनगर, देवप्रकाश यादव को भदोही से सुलतानपुर, मनीषा मिश्रा को अम्बेडकरनगर से बस्ती, ओमप्रकाश यादव को बुलंदशहर से मथुरा, आनन्द कुमार मिश्रा को महाराजगंज से सिद्धार्थनगर, दीपक अवस्थी को कानपुर नगर से जालौन, हर्षित पाण्डेय को गोंडा से चंदौली, विनय कुमार चौधरी को बलरामपुर से वाराणसी, नीलेंद्र कुमार चौधरी को गाजीपुर से बरेली, श्रद्धा कुमार तिवारी को गोंडा से हरदोई, सुरेंद्र सिंह पटेल को गाजीपुर से भदोही, ओमप्रकाश पाल को फर्रुखाबाद से सीतापुर, श्रीराम को लखीमपुर खीरी से बरेली, रिवता राय को अयोध्या से बलिया, अभिषेक यादव को गाजियाबाद से बलिया, रचना सिंह को रायबरेली से लखीमपुर खीरी, कर्ण सिंह ठाकुर को आगरा से वाराणसी, उपेंद्र सिंह को फिरोजाबाद से बाराबंकी, यशपाल सिंह को बुलंदशहर से नोएडा, जितेंद्र कुमार चौधरी को बहराइच से बाराबंकी, प्रमोद कुमार को अलीगढ़ से चित्रकूट, नागेंद्र सरोज को वाराणसी से अलीगढ़, राजनंद सिंह को गोरखपुर से हरदोई, सूरज कुमार को देवरिया से कुशीनगर, कमलेश कुमार मिश्रा को बहराइच से बाराबंकी, राकेश कुमार को मथुरा से हरदोई, नागेश प्रसाद सिंह को चित्रकूट से मिर्जापुर, रंजन गुप्ता को आगरा से मेरठ, सुनीलदत्त मुरवल को अलीगढ़ से नोएडा, शशिकांत यादव को कासगंज से फिरोजाबाद, शिवम गुप्ता को मुरादाबाद से बहराइच, सुभाष चन्द्र को लखीमपुर खीरी से अयोध्या, शशिकान्त सिंह को फिरोजाबाद से गोरखपुर, सुशील कुमार को लखनऊ से प्रयागराज, लाल बहादुर द्विवेदी को अलीगढ़ से बदायूं, रामरूप को कासगंज से बहराइच, धर्म प्रकाश को रायबरेली से कानपुर नगर, नरेंद्र प्रताप यादव को लखनऊ से सिद्धार्थनगर, अन्तिमा को झांसी से कानपुर नगर, सुनील कुमार को बदायूं से लखीमपुर खीरी, प्रेमेंद्र कुमार शुक्ला को लखनऊ से चंदौली, प्रभाकर सिंह तोमर को हमीरपुर से हरदोई और मृदुलिका बाजपेई को कन्नौज से फतेहपुर भेजा गया है।

Discussion about this post