• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हजरत गूंगे शाह की दरगाह पर चादरपोशी कर पूर्व विधायक ने मांगी अमन चैन की दुआ

Naya Badaun by Naya Badaun
January 15, 2023
हजरत गूंगे शाह की दरगाह पर चादरपोशी कर पूर्व विधायक ने मांगी अमन चैन की दुआ

गांव रमजानपुर स्थित हजरत गूंगे शाह की मजार पर पहुंचे पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य।

ShareShareShare

बदायूं। कादरचौक क्षेत्र में गांव रमजानपुर में शेखूपुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने हजरत गूंगे शाह की मजार पर लगने वाले मेले का उद्घाटन किया। बाद में गूंगे शाह की दरगाह पर जाकर चादरपोशी कर देश व मुल्क की अमन और तरक्की की दुआएं मांगी। यहां आयोजित मेला में खरीददारी शुरू हो गई है और नखासा बाजार के साथ झूले व तमाशे वाले भी लगे हैं।

गांव रमजानपुर स्थित हजरत गूंगे शाह की मजार पर पहुंचे पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य।

गांव रमजानपुर स्थित हजरत गूंगे शाह की मजार पर लगने वाले मेला में पहुंचे शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य का मेला कमेटी एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभी ग्रामवासियों ने पैदल गूंगे शाह की दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद चुन्ने प्रधान ने पूर्व विधायक और उनके साथ आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर घुड़दौड़ का आरंभ किया। जिसमें जीतने बाले घुड़सवार को पुरस्कृत किया गया। साथ ही मेले का भ्रमण किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, भाजपा नेता राजू मौर्य, सरनाम सिंह, योगेश मौर्य, चुन्नू प्रधान, मीडिया प्रभारी राहुल पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेढ़ सौ साल पुराना है मेला का इतिहास
रमजानपुर मेला पहुंचे पूर्व विधायक ने कहा कि यह मेला पिछले 150 साल से लगातार लगता आ रहा है। मुझे यह गर्व है कि यह मेला शेखुपूर विधानसभा में लगता है यह कौमी एकता एक प्रतीक है। इस मेले की यह विशेषता है कि जब से यह मेला लगा है तब से अब तक सात गद्दीनशींन हुई। जिसमें से चार हिंदू समाज से हैं और तीन मुस्लिम समाज से हुए हैं और आज भी राजकुमार चौहान यहां के गद्दी नशींन हैं। यह मेला एक ऐतिहासिक मेला है। लोगों का कहना है कि इस मेले की एक ऐतिहासिक बात यह भी है कि गांव में एक समय एक बरात आई थी।जिसमें दूल्हे की मौत हो गई। गूंगे शाह ने उसको जीवित कर दिया था। तभी उनके बड़े भाई ने कहा कि तुम कुदरत के किए को दखल दे रहे हो। इसलिए आज से तुम चुप रहोगो। तभी से उनका नाम गूंगेशाह पड़ गया।

Previous Post

गोवंश की समस्याओं पर गोशालाओं की व्यवस्थाएं देखने निकले विधायक और अफसर

Next Post

जिले में दो वर्ष तक गांव-गांव अखंड ज्योति जलाएंगे अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के सदस्य

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version