नया बदायूं,संवाददाता।
दशहरा पर्व पर लाखों की संख्या में कछला गंगा घाट पर स्नान क रने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। यहां गंगा स्नान के दौरान दो लोग डूब गये। जिसमें एक की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्ची लापता है। जिसकी गोताखोर लगातार तलाश कर रहे हैं। गंगा घाट पर अधिकारियों के साथ गोताखोर तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद डीएम-एसएसपी भी मौके पर पहुंच गये और निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिये हगैं।
सोमवार को कछला गंगा घाट पर स्नान चल रहा था, इसी दौरान गंगा में छह लोग डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। गंगा घाट और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। गंगा घाट पर सुरक्षा में लगे अधिकारी, गोताखोर और अधिकारियों मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कराई गई तो पता चला कि दो लोग डूबे हैं। जनपद हाथरस के थाना हसाइन क्षेत्र के कानू गांव के रहने वाले सर्वेश पुत्र ओमवीर, ओमवीर पुत्र अंतराम, वर्षा पत्नी श्यामवीर व 17 वर्षीय नीलेश पुत्र ओमवीर ,09 वर्षीय सिखा पुत्री नेत्रपाल दशहरा पर्व पर जनपद बदायूं के कछला भागीरथी गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। तभी सोमवार सुबह बजे के आसपास जब वह गंगा स्नान कर रहे थे तभी नीलेश व सिखा गहरे पानी में चले गए और गंगा में डूब गए। नीलेश और सिखा को गंगा में डूबते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में तलाश शुरू कर दी और गंगा में डूबे नीलेश को गंगा से बाहर निकाला लेकिन तब तक नीलेश की मौत हो गई। वहीं सिखा को गोताखोर व पुलिस गंगा में तलाश कर रही है। नीलेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Discussion about this post