• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पर्यटन मंत्री एवं केंद्रीय राज्य मंत्री ने कछला में कायाकल्प की रखी नींव

Naya Badaun by Naya Badaun
May 14, 2026
पर्यटन मंत्री एवं केंद्रीय राज्य मंत्री ने कछला में कायाकल्प की रखी नींव
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भागीरथी कछला गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की कुल 2647.12 लाख रुपये की पर्यटन विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था, बेहतर अवस्थापना व विकास कार्य तथा बेहतर कनेक्टिविटी देने का कार्य किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग देश की सांस्कृतिक व पौराणिक धरोहरों को विकसित व संरक्षित करने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता शरदेंदु पाठक, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

बेहतर कनेक्टविटी संग कानून राज किया स्थापित
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार में आमजन के हितार्थ अनेकों कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्तः तीन विशेष कार्य किए गए हैं व उन पर जोर दिया गया है। जिसमें प्रथम पर प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित हुआ है, अवस्थापना व विकास के कार्य युद्ध स्तर पर कराए गए और तीसरा बेहतर कनेक्टिविटी दी गई है, चाहे वह सड़क के माध्यम से हो, रेल के माध्यम से हो या हवाई सेवाओं के माध्यम से हो, बेहतर कनेक्टिविटी देने का कार्य सरकार ने किया है।

भाजपा ने धरोहरों को विकसित व संरक्षित किया
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पर्यटन विभाग देश की सांस्कृतिक व पौराणिक धरोहरों को विकसित व संरक्षित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार में आमजन के हितार्थ अनेकों विकास कार्य कराए गए हैं, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार जो कहती है उसको पूर्ण भी करती हैं। उन्होंने कहा कि कछला में पर्यटन विकास कार्य होने से आमजन व श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से भी सर्वप्रथम कार्य श्रद्धालुओं के हितार्थ ही किया था। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सही मायने में आमजन की सरकार है।

भाजपा ने विकसित बदायूं बनाया
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से बदायूं में अनेकों विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बदायूं व उझानी में बाईपास हो, मथुरा बरेली फोरलेन एक्सप्रेसवे हो आदि विकास कार्य जनता के हितार्थ कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदायूं में रिंग रोड, सड़कों के चौड़ीकरण आदि कार्य भी कराए जा रहे हैं। अमृत योजना अंतर्गत बदायूं रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है।

संस्कृति को बचाने का किया कार्य
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जनपद बदायूं विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री गंगा मैया के सभी तटों पर विकास कार्य करने के प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पर्यटन विभाग द्वारा अनेकों कार्य कराए गए हैं और पर्यटन विभाग देश की संस्कृति को बचाने का कार्य कर रहा है

सबका साथ-सबका विकास
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में अनेकों विकास कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास पर कार्य करती है।

410.93 लाख के विकास कार्यों का लोकापर्ण
गुरूवार को पर्यटन विकास की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उनमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत गंगा देवी मईया मंदिर पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण, जिसकी लागत 98.27 लाख रुपये है। दुर्गा देवी भवन मंदिर पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण, जिसकी लागत 110.42 लाख रुपये है तथा परी माता मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण, जिस पर लगभग 92.14 लाख रुपये की लागत आई है। माता मलाई देवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास का कार्य जिसकी लागत 110.10 लाख रुपये है। कुल 410.93 लाख रुपये के पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

2236.19 लाख का शिलान्यास किया
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कछला गंगा घाट (पार्ट-ए) पर्यटन विकास कार्य, जिसकी लागत 1792.18 लाख रुपये है, का शिलान्यास, पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहू का पर्यटन विकास कार्य, जिसकी लागत 74.45 लाख रुपये है। तपोसिद्ध बाबा की मढ़ी का प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य, जिसकी लागत 75.31 लाख रुपये है। श्रीबाबा देवास दास मंदिर (अस्तल) का पर्यटन विकास जिसकी लागत 71.53 लाख रुपये है। श्रीरामचन्द्र विराजमान मंदिर का पर्यटन विकास कार्य जिसकी लागत 115.03 लाख रुपये है। प्राचीन मंदिर बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम का पर्यटन विकास कार्य जिसकी लागत 107.69 लाख रूपये है। कुल 2236.19 लाख रुपये के पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Previous Post

आईपीएल सट्टा की शिकायत करने वाले को हिस्ट्रीशीटर मैहराज गैंग के गुर्गों ने तमंचा दिखाकर धमकाया और वीडियो बनाई

Next Post

भाकियू की चेतावनी से बदले जांच अधिकारी, घेराव स्थगित

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version